
देहरादून। 26 अप्रैल से 29 अप्रैल, 2024 तक अमरावती, महाराष्ट्र में आयोजित हुई 8th Modern Pentathlon Federation of India (MPFI) Laser Run Senior National Championship 2024 में मास्टर्स स्पर्धा में उपनिरीक्षक सुनीता चौहान ने स्वर्ण पदक व अपर उपनिरीक्षक अल्का वर्मा ने रजत पदक, ओपन स्पर्धा में महिला आरक्षी ममता खाती ने रजत पदक अर्जित कर उत्तराखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया है। साथ ही 7 मई, 2024 से चीन में आयोजित होने वाली Laser Run World Championship 2024 के लिए भी क्वालीफ़ाई किया है। आज शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में एडीजी प्रशासन एवं उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सिन्हा ने सम्मानित किया। सिन्हा ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए भविष्य में स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रेरित किया।