
देहरादून। कोतवाली पटेलनगर में अंकज पुत्र लाल सिंह निवासी देव ऋषि एनक्लेव पटेल नगर ने कोतवाली पटेल नगर परशिकायत दर्ज कराई कि 07 अक्टूबर को प्रज्जवल, आदित्य गर्ग, आयुष पंडित, तुषार व 15 से 20 अन्य लड़कों ने उसके साथ गाली गलौच व मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी, इस दौरान अभियुक्तो ने उसकी चांदी की चैन व 8 हजार रूपये भी छीन लिये। पटेलनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 02 अभियुक्तो आदित्य व प्रज्जवल को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।



