
हल्द्वानी। इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला मीनाक्षी टम्टा की मौत के मामले में पुलिस ने नईम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इलाज के दौरान मीनाक्षी की मौत हुई थी। इसके बाद उनके पति राम चन्द्र ने कोतवाली हल्द्वानी में FIR दर्ज़ कराई और नईम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई गई।
पुलिस टीम ने तलाश करते हुए आरोपी को उसकी दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



