उत्तराखंडयूथराजनीतिसामाजिक

बूथ मजबूत होगा तो भाजपा की सरकार बनना तय : फणींन्द्रनाथ

कैंट विधानसभा राजपुर में बैठक आयोजित की गई

देहरादून | भारतीय जनता पार्टी महानगर के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण व महामंत्री संगठन फणींन्द्रनाथ शर्मा का परिचय कैंट विधानसभा राजपुर विधानसभा व धर्मपुर विधानसभा में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का व महामंत्री संगठन का स्वागत अभिनंदन किया गया।
महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड में हमारे नवनियुक्त महामंत्री संगठन लगातार संगठन के विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच में जा रहे हैं आपका बड़े समय से संगठन महामंत्री के रूप में काम किया है पूर्व में आप हरियाणा प्रदेश के महामंत्री संगठन रहे। आपका अनुभव उत्तराखंड प्रदेश को निश्चित रूप से संगठन में और नई ऊर्जा के साथ मजबूती देने का काम करेगा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महामंत्री संगठन उत्तराखंड फणींद्रनाथ शर्मा सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि मैं कामाख्या देवी की भूमि से आया और हरियाणा में काम करते हुए आज संगठन ने मुझे देवभूमि उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी है। निश्चित तौर पर उत्तराखंड के कार्यकर्ता संगठन समर्पित कार्यकर्ता है आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और यह पार्टी हम सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बनी है, आने वाले समय में हमें अपने बुथो का सशक्तिकरण कर उनको मजबूत बनाना है हमारा बुथ मजबूत होगा तो निश्चित तौर पर भी आगामी चुनाव में हम लोग पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तराखंड में बना पाएंगे।
आप सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी विधानसभा में लगातार पिछले वर्षों में मेहनत के बल पर विधानसभाओं को जीता है आगे भी हम सब एक साथ मिलकर संगठन के कार्य को आगे बढ़ते हुए एक साथ मिलकर काम करेंगे।
कार्यक्रम में महानगर प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ,कैंट विधायक सविता कपूर ,धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, विजेंद्र थपलियाल ,संदीप मुखर्जी, सुनील शर्मा ,राजेश कंबोज, संकेत नौटियाल, विनोद शर्मा, प्रदीप कुमार, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे ,आशीष शर्मा, राहुल चौहान ,पंकज शर्मा ,राहुल लारा, पूनम शर्मा सहित विधानसभा के पाषर्दगण शक्ति केंद्र संयोजक कार्यकर्ताउपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button