
देहरादून | देहरादून में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगतार जारी है | पटेल नगर ने क्षेत्र से पुलिस टीम ने नशा तस्कर सूरज को लाखों रूपये की अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गया गई थी तथा उक्त स्मैक को वह थोड़ी थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने के फिराक में था।



