
हरिद्वार। शादी कर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन साथियों के साथ कोतवाली बहादराबाद से गिरफ्तार किया।
24 सितंबर को प्रवेश पुरी निवासी हरिद्वार ने तहरीर दी गई कि उनके भाई योगेश पुरी के साथ विवाह करने वाली महिला ने पति को विश्वास में लेकर नशीला पदार्थ खिलाया और मौका पाकर घर से नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपिता एवं उसके साथियों को हिरासत नें लिया। आरोपियों के कब्जे से संबंधित सामान बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सीज किया गया। महिला उम्र 21 वर्ष, मिर्जापुर, उ.प्र., महिला शामली, उ.प्र., अब्दुल बारी पुत्र जुल्फकार, मिर्जापुर, उ.प्र., पुनीत कुमार पुत्र मुकेश कुमार, शामली, उ.प्र. व फतेह सिंह मीना पुत्र हरि किशन, भरतपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।


