देहरादून। कारगिल शहीद जयदीप भंडारी राजकीय प्राइमरी विद्यालय, नेहरूग्राम में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति व उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नेहरूग्राम संघ के अध्यक्ष राकेश उपाध्याय रहे।

कार्यक्रम का शहीद वीर खड़क बहादुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के पश्चात प्रधानाध्यापक कांति रावत ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रमीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने समूह नृत्य व देशभक्ति कविता के माध्यम से स्वतंत्रता के महत्व और शहीदों के बलिदान को स्मरण किया।

मुख्य अतिथि नेहरूग्राम संघ के अध्यक्ष राकेश उपाध्याय ने कहा कि स्वतंत्रता अनेक पीढ़ियों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने, कर्तव्यनिष्ठ रहने तथा जिज्ञासु बनकर निरंतर ज्ञान अर्जित करने का संदेश दिया।

इस मौके पर गोरखा विकास समिति के महासचिव कुल बहादुर कार्की, सहसचिव सुरेंद्र क्षेत्री, कोषाध्यक्ष सुमन क्षेत्री, भण्डारण सचिव घनश्याम गुरुंग के आलावा नेहरूग्राम संघ के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए छात्रों को देश का भविष्य बताया।

इस मौके पर नेहरूग्राम संघ के महामंत्री सुमित यादव, संगठन मंत्री रुपेश यादव, अशोक वल्लभ शर्मा, जय करण मिश्रा, अरविन्द वल्लभ शर्मा, बिशन सिंह खत्री, बचन सिंह नेगी, आशीष चोपड़ा व मीडिया प्रभारी अनिल रावत आदि के अतिरिक्त राप्रावि नेहरूग्राम की सहायक अध्यापक अंजना पाल, सरिता बाम्पल, प्रीति गर्ग, निर्मला नेगी, सविता राणा, केदारी रतूड़ी व प्रिया मालियाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


