अपराधउत्तराखंडयूथसामाजिक

नैनीताल : पुलिस और गैंगस्टर चंदन के बीच जबरदस्त मुठभेड़, कई राउंड फायर

नैनीताल। जब पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था। तब नैनीताल पुलिस जान की बाजी लगा कर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले गैंगस्टर चंदन सागर से मुठभेड़ कर रही थी। जबरदस्त मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घायल चंदन सागर को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने कहा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
15 अगस्त को नैनीताल के थाना रामनगर से पुलिस को टीम को सूचना मिली कि गैंगस्टर चन्दन सागर अपने घर पर मौजूद है।
चंदन को गिरफ्तारी की भनक लगते ही वह मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया।
पीछा करते हुए पुलिस टीम जब हाथीडगर के पास स्थित फॉरेस्ट चौकी के समीप पहुंची तो अभियुक्त ने अपने पास रखे तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया और मालधन की ओर फरार हो गया।
घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।
चंदन की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस बल ने पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस चंदन सागर को 64 नम्बर गेट से मालधन जाने वाली सड़क के जंगल क्षेत्र में घेर लिया गया।
खुद को पुलिस से घिरा देखकर चन्दन ने पुलिस फिर 02 राउण्ड फायर झोंक दिए।
पुलिस टीम के आत्मरक्षा व जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद चंदन पास ही एक पेड़ के नीचे गिर गया।
पुलिस ने तत्काल घायल चंदन को सरकारी वाहन से ईलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय रामनगर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button