
देहरादून। भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को नवविवाहित शिक्षिका की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
यह घटना अत्यंत दुखद और संवेदनशील है। यदि किसी बेटी को मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना के कारण इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है, तो दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
भारतीय युवा कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय और सत्य के पक्ष में है। हम तब तक आवाज़ उठाते रहेंगे, जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता।
भारतीय युवा कांग्रेस की प्रमुख मांगें हैं—
01- पूरे मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में कराई जाए।
02-सभी डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए वैज्ञानिक तरीके से जांच की जाए।
03-दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
04-पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान कर उन्हें शीघ्र न्याय दिलाया जाए।
05-जांच की प्रगति से समय-समय पर परिवार को अवगत कराया जाए।



