
देहरादून। नवविवाहिता सृष्टि कण्डारी की दहेज हत्या में आरोपी पति सौरभ खत्री व ननद सुरभि खत्री को ;पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, और उनसे पूछताछ जारी है।
29 जुलाई को सीमा कण्डारी पत्नी स्व0 सुमेर सिंह कण्डारी निवासी श्रीकोट, श्रीनगर जिला पौडी गढवाल ने कोतवाली डोईवाला पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने कह कि उनकी पुत्री सृष्टि कण्डारी का विवाह नवम्बर 2025 में सौरभ खत्री निवासी हर्रावाला, देहरादून के साथ होने व विवाह के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष द्वारा उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताडित करने तथा उनकी पुत्री के ससुराल पक्ष पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी व ननद चारू ने वादिनी की पुत्री की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर विभिन्न धाराओं व बीएनएस बनाम सौरभ खत्री आदि पंजीकृत किया गया।
अभियोग की विवेचना वन्दना वर्मा, क्षेत्राधिकारी डोईवाला को देते हुए उनके नेतृत्व मे विशेष टीम का गठन किया गया, साथ ही घटना मे नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये।
गठित टीम ने अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए वादिनी व अभियोग से सम्बन्धित अन्य गवाहों के बयान अंकित किये गये। इस दौरान पुलिस टीम को मृतका की मां द्वारा घटना से पूर्व मृतका द्वारा उन्हें भेजी गयी एक वीडियो उपलब्ध कराई गयी, जिसमें मृतका द्वारा शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे लगातार प्रताडित किये जाने की बात बताई गयी थी।
पुलिस ने कार्यवाही व प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर 01 अगस्त को घटना में नामजद सौरभ खत्री, सुरभि खत्री उर्फ चारू को लक्ष्मण एन्क्लेव, दिल्ली फार्म, हर्रावाला से गिरफ्तार किया गया।



