उत्तराखंड
उत्तराखंड के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार

देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और 34 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की घाटियों में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहेगा।


