
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पहाड़ी ज़िलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। उत्तराखंड के मैदानी ज़िलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने चेताया कि उत्तराखंड के देहरादून, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के पहाड़ी ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, कुछ इलाकों में बारिश तेज़ हो सकती है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



