उत्तराखंडयूथराजनीतिसामाजिक

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाकर राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है, जबकि वास्तविक स्थिति पूरी तरह अलग है।
उन्होंने कहा कि परेड ग्राउंड के लिए कांग्रेस की ओर से जो प्रारंभिक आवेदन किया गया था, उसमें कहीं भी राहुल गांधी के कार्यक्रम का उल्लेख नहीं था। कांग्रेस के राहुल गांधी जी के नाम का कहीं उल्लेख नहीं किया यानी एक तरह से तथ्य छिपाया।
इसी बीच परेड ग्राउंड पर पहले से आयोजित लोक संवर्धन पर्व की अवधि भारत सरकार द्वारा दो दिन के लिए बढ़ा दी गई, क्योंकि राष्ट्रीय शोक के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाए थे।
महेंद्र भट्ट ने कहा कि वर्तमान में लोक संवर्धन पर्व में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस को बन्नू स्कूल मैदान सहित अन्य उपयुक्त वैकल्पिक स्थल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आरोप पूरी तरह निराधार है कि उसके कार्यक्रम को रोका जा रहा है। लोकतंत्र में प्रत्येक राजनीतिक दल को अपनी बात रखने का अधिकार है और भाजपा भी इसका सम्मान करती है। लेकिन प्रशासनिक व्यवस्थाओं, पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों तथा कानून-व्यवस्था का पालन करना सभी दलों की समान जिम्मेदारी है।
भट्ट ने कहा कि कांग्रेस को इस विषय पर अनावश्यक विवाद खड़ा करने और जनता को भ्रमित करने के बजाय प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। जहां भी उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा, वहां नियमानुसार अनुमति प्रदान की जाएगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी जी के प्रस्तावित छात्रों की गूंज अभियान के तहत देहरादून में होने वाले कार्यक्रम के लिए सुनिश्चित स्थल के संबंध में निर्धारित शुल्क जमा कर विधिवत अनुमति पूर्व में प्राप्त की गई है, जिसकी रसीद भी हमारे पास उपलब्ध है। अब प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल बदलने की केवल मौखिक बात कही जा रही है, जबकि इस संबंध में कोई लिखित आदेश नहीं दिया गया है।
हमारा स्पष्ट कहना है कि जिस स्थान के लिए अनुमति मिली है, कार्यक्रम वहीं आयोजित होगा। 15, 16 और 17 जुलाई की स्वीकृति पहले से प्राप्त है और जब तक कोई लिखित निर्देश नहीं मिलता, कार्यक्रम पूर्व निर्धारित स्थल पर ही होगा।
भाजपा सरकार राहुल गांधी की लोकप्रियता से डर गई है और हर संभव कोशिश कर रही है कि उनके कार्यक्रम में व्यवधान डाला जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button