
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने चेताया कि उत्तराखंड के चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में गरज वाले बादल बनने या हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



