उत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

आप ने भेजी उत्तरकाशी के पवाणी गांव के अग्निकांड पीड़ितों के लिए राहत सामग्री

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के मोरी तहसील के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी ने आज देहरादून से राशन और कंबल से भरी राहत सामग्री रवाना की।
राहत वाहन को आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमा गौड़ सिसौदिया और देहरादून महानगर अध्यक्ष संजय छेत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर युवा नेता शुभम कुमार भी मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि 24 नवंबर को पवाणी गांव में लगी भीषण आग में 33 मकान जलकर राख हो गए थे, जिससे 58 परिवार बेघर हो गए थे। कड़ाके की ठंड में इन परिवारों के सामने भोजन, कपड़े और छत का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
राहत सामग्री में आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले, बिस्कुट, बच्चों के लिए दूध, गर्म कंबल और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं शामिल हैं। यह सामग्री सीधे मोरी तहसील प्रशासन और गांव के लोगों के सहयोग से पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई जाएगी।
आप की उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमा गौड़ सिसौदिया ने कहा पवाणी गांव की घटना ने पूरे उत्तराखंड को झकझोर कर रख दिया है। एक ही शाम में 58 परिवारों का सब कुछ जलकर राख हो गया। ठंड में खुले आसमान के नीचे रह रहे उन परिवारों तक मदद पहुंचाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है।
आम आदमी पार्टी सिर्फ बयानबाजी नहीं करती, हम जमीन पर मदद करने में विश्वास करते हैं। हमारी मांग है कि सरकार पीड़ित परिवारों को तत्काल पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता, मुआवजा और पुनर्वास की ठोस योजना दे। जब तक हर परिवार को छत नहीं मिल जाती, पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी।
आप के देहरादून महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री ने कहा हमने देहरादून से राहत सामग्री का पहला वाहन रवाना किया है, यह सिर्फ शुरुआत है। पवाणी गांव दुर्गम क्षेत्र में है, वहां तक मदद पहुंचाना आसान नहीं है, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हर मुश्किल रास्ते को पार करके वहां पहुंचेंगे।
उन्होंने देहरादून की जनता से भी अपील करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पवाणी गांव के भाई-बहनों की मदद के लिए आगे आएं। एक कंबल, एक बोरी राशन भी किसी परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकता है। हम इस गांव को दोबारा बसाने तक चैन से नहीं बैठेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button