उत्तराखंडसामाजिक

मैदानों और पहाड़ों में सामान्य से ऊपर रहा पारा

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
रात और सुबह के समय उत्तराखंड की पहाड़ियों की घाटियों में अलग-अलग स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान उत्तराखंड के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में सामान्य से ऊपर रहा।
उत्तराखंड के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रहा।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान साफ़ रहेगा। सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button