उत्तराखंडराजनीति

देहरादून : धामी जनता के पसंदीदा चेहरे, तिवारी सम्मानित नेता, लेकिन सलेक्टेड: चौहान

5 साल तिवारी को बेचैन रखने वाले काग्रेसी भी अब कर रहे गुणगान

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता की पसंद के लोकप्रिय चेहरे हैं और उन्होंने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल मे अपने कार्यों से यह साबित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के पहली निर्वाचित सरकार के मुखिया रहे कांग्रेस के सम्मानित नेता पण्डित नारायण दत्त तिवारी भी सलेक्टेड सीएम रहे हैं और उस दौरान देहरादून से दिल्ली तक उनके विरोधी कांग्रेसियों ने जो तांडव मचाया उसे सभी जानते हैं।


कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयान पर टिप्पणी करते हुए चौहान ने कहा कि किसी भी निर्वाचित सरकार मे सलेक्टेड पर एलेक्टेड कैसे भारी पड़ता है यह कांग्रेस बेहतर जानती है। उन्होंने कहा कि जब तिवारी सीएम बने तो वह लखनऊ और दिल्ली अज्ञातवास मे थे। वह न विधायक और न ही सांसद थे और संगठन से भी दूरी बनाकर चल रहे थे। लेकिन कांग्रेस हाईकमान की कृपा दृष्टि से वह अन्य बड़े क्षत्रपों पर बाजी मार गए।
उन्होंने कहा कि सीएम धामी ने कार्यकाल से ही नही, बल्कि कार्यों से राज्य के इतर देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। आज कोई ऐतिहासिक निर्णय उतराखंड मे लिया जाता है और अन्य राज्य उसका अध्ययन कर उसे अपने राज्य मे क्रियान्वित करने की सोच रखते हैं तो यह दृष्टिकोण का फर्क है। उन्होंने कहा कि यूसीसी और नकल विरोधी कानून ने देश का ध्यान अपनी और खींचा है। राज्य हित मे अतिक्रमण के खिलाफ कानून, लव जिहाद, संस्कृति के सरंक्षण की दिशा मे उठाये गए कदम हो या भू कानून हर क्षेत्र मे धामी सरकार ने बेबाकी से निर्णय लिए हैं। वहीं युवा और महिला आज रोजगार तथा स्वरोजगार के जरिये आत्म निर्भर बन रहे हैं।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस सीएम धामी की उपलब्धि को पचा नही पा रही है और आरोपों की राजनीति कर रही है। अनर्गल और भ्रामक आरोप लगाने वाली कांग्रेस को आरोप के बजाय तथ्यों के साथ आगे आने की जरूरत है, क्योकि कांग्रेस कार्यकाल मे हुए घपले जनता ने खुली आँखों से देखे हैं, जबकि भाजपा की जीरो टॉलरेंस की नीति को सराहा है। कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और सत्ता के लिए छटपटा रही है।
उन्होंने कहा कि युवा सीएम ने विकास और विश्वास की एक लंबी लकीर खींची है और इसी कारण जनता ने भाजपा पर दूसरी बार भरोसा जताया। 2022 के विस चुनाव मे पार्टी ने 65 प्रतिशत मत हासिल किये और धामी भाजपा के विजय रथ के नायक के रूप मे उभरे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत चुनाव में 96 प्रतिशत मत हासिल करने का रिकॉर्ड भी बनाया । कांग्रेस को इर्ष्या के बजाय आत्म मंथन की जरूरत है, क्योकि धामी अपनी सोच और समर्पण से ही राज्य को आगे बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button