
देहरादून | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल अपने दो दिवसीय दौरे पर 9 जुलाई 2026 को देहरादून पहुंचेंगे। 09 जुलाई को दोपहर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, केन्द्रीय इलेक्शन कमेटी सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्लूसी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे | इसके बाद प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक मामले समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे। शाम को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणों, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षगणों के साथ बैठक करेंगे। 10 जुलाई सुबह पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों से मुलाकात करेंगे तथा दोपहर 03 बजे पत्रकार वार्ता को करने के बाद नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।



