
देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य रहा।
बात करें राजधानी देहरादून की आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहेगा।



