उत्तराखंडसामाजिक

चमोली समेत पांच जिलों में हल्की बारिश की संभावना

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश व 38 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास रहा।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान17 डिग्री के आसपास रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button