
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोडा, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर और शेष जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।
येल्लो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौडी, नैनीताल और चंपावत जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों और पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गार्जन वाले बादल विकसित हो सकते है। अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के रहने की संभावना है।



