उत्तराखंडयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

देहरादून : तिरंगा यात्रा हमारे गौरव व उत्सव की यात्रा : धामी

राजधानी दून में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

देहरादून | हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा गांधी पार्क से निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा में सम्मिलित होने वाले सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा एकमात्र सामान्य कार्यक्रम नहीं बल्कि एक विशिष्ट यात्रा है। यह हमारे गौरव व उत्सव की एक यात्रा है।

सभी के हाथों में यह तिरंगा एक देशभक्त का प्रतीक है, इसके केसरिया रंग में वीरों का साहस, सफेद रंग में शांति का प्रतीक और हरे रंग में हमारी समृद्धि हमारी विकास की यात्रा है, जो हमें निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। तिरंगा हम सभी देशवासियों को आसानी से प्राप्त नहीं हुआ है इसके लिए हमारे देश के शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है।

आज जब हम इस यात्रा के माध्यम से तिरंगा लेकर आगे बढ़ेंगे तो हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि देश की रक्षा के लिए हम निरंतर अपने कदम आगे बढ़ाएंगे। जब भी देश पर कोई भी चुनौती आएगी तो हम उसका डटकर मुकाबला करेंगे।

आज हमारा देश अमृत काल से गुजर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी एक नई पहचान बनाई है, जो महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है।

उत्तराखंड राज्य से सेना में हर पांचवा सैनिक है और उत्तराखंड की मिट्टी ने अनेक वीर दिए हैं, हमारी सरकार वीर सैनिकों, उनके परिजनों और पूर्व सैनिक के साथ सभी सैनिकों के सम्मान में देहरादून में भव्य सैन्य धाम की स्थापना कर रही है। पूर्व सैनिकों के सम्मान में उनके परिजनों को सरकार की ओर से अनेक सुविधाएं दी जा रही है।

यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय यज्ञ है, राष्ट्र के लिए संकल्प है और राष्ट्र के प्रति हमारा भाव है। आज हम सब मिलकर संकल्प ले की स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर पर तिरंगा फहराएंगे और अपने दिल में राष्ट्रभक्ति की भावना को राष्ट्र भक्ति की ज्वाला को सदैव ज्वलित रखेंगे। साथ ही उत्तराखंड राज्य को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में अपना योगदान देंगे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भी सभी अतिथियों का अभिनंदन युवाओं का राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव को नमन करते हुए कहा कि आज की यह भव्य तिरंगा यात्रा हम सबके लिए प्रेरणा यात्रा है। देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने की यात्रा है।

यह तिरंगा देश के सम्मान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत यह तिरंगा यात्रा पूरे देश भर में निकाली जा रही है और स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी होगी कि हम सब अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे। हम सब का सौभाग्य है कि इस तिरंगा यात्रा में हमें सम्मिलित होने का मौका मिला और आप सबके सहयोग से यह भव्य तिरंगा यात्रा यादगार बनने वाली है।
कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का पुष्प कुछ देकर स्वागत अभिनंदन किया और सभी युवाओं को एक-एक तिरंगा देकर हर-घर तिरंगा के संकल्प के साथ यात्रा प्रारंभ की।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजान दास, सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल, राकेश गिरी, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काउ, सविता कपूर, देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल, दायित्व धारी ज्योति प्रसाद गैरोला, श्याम अग्रवाल, विनोद उनियाल, कुलदीप बुटोला, भगवत प्रसाद मकवाना, महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, सुनील शर्मा, संकेत नौटियाल, राजेश कंबोज, ओम कक्कड़, महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी, महानगर मंत्री जगदीश सेमवाल, मोहित शर्मा, विनोद शर्मा, प्रदीप कुमार, मोतीराम महिपाल, संदीप बिजल्वान के अलावा महानगर के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व पार्षद गण के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button