उत्तराखंडसामाजिक

उत्तराखंड में बारिश का येल्लो अलर्ट

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और 35 सौ मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
उत्तराखंड के बाकी जिलों में अलग-अलग जगहों पर बहुत हल्की बारिश और 35 सौ मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी को जो 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, आंधी-तूफान या 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button