
देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या 35 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य बना रहा।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहेगा।



