
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के चुनाव में एक बार फिर पूर्व अध्यक्ष अजय राणा ने प्रचंड जीत के साथ अध्यक्ष पद कब्जाया वहीं युवा पत्रकार योगेश सेमवाल ने महामंत्री पद पर जीत हासिल की। सबसे नजदीकी मुकाबला संयुक्त मंत्री पद पर रहा जिसमें शिवेश वर्मा ने अपन निकटतम प्रतिद्वंदी के एस बिष्ट को एक वोट से पराजित किया। 30 दिसंबर मंगलवार शाम को शुरू हुई मतगणना बुधवार तड़के करीब 4 बजे समाप्त हुई। देखें किस पद पर किसने जीत हासिल की।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी
अध्यक्ष: अजय राणा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: गजेंद्र सिंह नेगी
कनिष्ठ उपाध्यक्ष: सोबन सिंह गुसाईं
महामंत्री: योगेश सेमवाल
संयुक्त मंत्री: शिवेश शर्मा
संयुक्त मंत्री: मीना नेगी
कोषाध्यक्ष: मनीष डंगवाल
संप्रेक्षक: विजय जोशी
कार्यकारिणी सदस्य:
रश्मि खत्री
ओम प्रकाश जोशी
मनमोहन लखेड़ा
मनोज सिंह जयाड़ा
मनवर सिंह रावत
वीरेंद्र डंगवाल
हरीश थपलियाल
हिमांशु जोशी
सुलोचना पयाल


