
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली ज़िलों में कई जगहों पर और देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ ज़िलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश व 42 सौ मीटर और उससे ज़्यादा ऊंचाई पर बर्फ़बारी व तूफ़ान की संभावना है।
उत्तराखंड के बाकी ज़िलों में कुछ-कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश व तूफ़ान की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ ज़िलों में कुछ-कुछ जगहों पर बिजली, ओले और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ़्तार तेज़ हवाओं के साथ तूफ़ान आने की संभावना है।
येल्लो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने जानकारी दी कि उत्तराखंड के बाकी पहाड़ी ज़िलों में कुछ-कुछ जगहों पर बिजली और 40 से 50 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज़ हवाओं के साथ तूफ़ान आने की संभावना है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान मुख्य रूप से साफ़ से लेकर आंशिक रूप से बादल वाला रहेगा। दोपहर या शाम के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बिजली कड़कने व 40 से 50 किमी/घंटा की गति तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री रहने की उम्मीद है।



