अपराधउत्तराखंडपर्यटन

नैनीताल : पुलिस की तत्परता से श्रद्धालु को मिला खोया बैग, लौटाई महत्वपूर्ण सामग्री

नैनीताल। कैंची धाम दर्शन हेतु आए एक श्रद्धालु का खोया हुआ बैग यातायात पुलिस की सतर्कता एवं ईमानदारी के चलते सकुशल वापस मिल गया।
जानकारी के अनुसार अमन, जो तल्लीताल से कैंची धाम घूमने आए थे, का बैग कैंची क्षेत्र में कहीं खो गया था। बैग में महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फाइल एवं दो मोबाइल फोन रखे हुए थे। बैग खो जाने से श्रद्धालु काफी परेशान थे।
इस दौरान यातायात पुलिस में तैनात चालक हेड कांस्टेबल हरीश नाथ द्वारा तत्परता दिखाते हुए बैग की खोजबीन की गई। काफी प्रयासों के बाद बैग को सुरक्षित बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी अमन को सुपुर्द किया गया।
बैग में मौजूद सभी दस्तावेज, फाइल एवं दोनों मोबाइल फोन सुरक्षित पाए गए। अपना खोया हुआ सामान वापस मिलने पर अमन ने यातायात पुलिस एवं हेड कांस्टेबल हरीश नाथ का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button