
देहरादून। मौसम ने पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के कई ज़िलों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के पहाड़ी ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।
राजधानी देहरादून में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में एक-दो बार भारी बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री रहने की संभावना है।



