उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

देहरादून : अग्निवीरों के लिए विशेष सेल बनाने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड

सेना में सेवा देने वाले प्रत्येक युवा को मिलेगा सम्मानजनक भविष्य : धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुआंवाला स्थित यूथ फाउंडेशन ट्रेनिंग एरिया में आयोजित ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा, जहां अग्निवीरों के लिए विशेष ‘अग्निवीर सेल’ की स्थापना की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना से सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए यह सेल काम करेगा। इसके साथ ही पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना के तहत पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को विशेष अनुदान दिया जाएगा। सीमावर्ती गांवों में स्वरोजगार से जुड़ी सुविधाएं विकसित करने के लिए भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी
उन्होंने बताया कि सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों को राज्य की सरकारी सेवाओं, जैसे पुलिस, वन विभाग और आपदा प्रबंधन में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। साथ ही भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में छूट और अन्य आवश्यक प्राथमिकता भी सुनिश्चित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीर बनना केवल नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का अवसर है। सरकार का उद्देश्य है कि सेना में सेवा देने वाले प्रत्येक युवा को सम्मानजनक भविष्य मिले। उन्होंने कहा कि भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राज्य सरकार निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की व्यवस्था भी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button