उत्तराखंड
उत्तराखंड में आज मौसम रहेगा शुष्क

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य से अधिक तक दर्ज किया गया।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।



