अपराधउत्तराखंडराजनीतिसामाजिक

देहरादून : बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरों को बचाने का प्रयास कर रही प्रदेश सरकार : आप

भाजपा सरकार के विरोध में प्रदेशभर में पुतला दहन

देहरादून। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दानपात्र से चोरी की घटना पर धामी सरकार को आड़े हाथों लिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि  हिन्दू धर्म की आस्था के केंद्र व प्रदेश के चार धाम में से एक बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होना सरकार की कानून-व्यवस्था और बद्री केदार मन्दिर समिति की नाकामी को दर्शाता है।
प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने मीडिया से बातचित में कहा कि बद्रीनाथ जैसे विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। सीसीटीवी, पुलिस तैनाती और बद्री केदार मंदिर समिति होने के बावजूद चोरी होना सीधे-सीधे सरकार की मिलीभगत और लापरवाही साबित करता है। उन्होंने कहा की अभी कुछ समय पहले ही केदारनाथ धाम से सोना चोरी होने की खबर पूरे प्रदेश में सुर्खियां बनी रही और अब ऐसा ही मामला बद्री नाथ मंदिर से सामने आना प्रदेश को सम्पूर्ण विश्व में शर्मसार करने वाला है।
प्रदेश महासचिव श्याम बाबू पाण्डेय ने कहा कि धर्म के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने वाली भाजपा ने राम मंदिर को भी अपनी भ्रष्ट राजनीति का शिकार बना डाला है।
उन्होंने कहा की भाजपा सरकार धामों को “पर्यटन” और “कॉरिडोर” के नाम पर कमाई का जरिया बना रही है, पर सुरक्षा के नाम पर जीरो है। 4 धामों से करोड़ों का राजस्व आता है, पर उसकी सुरक्षा पर एक  भी रुपया खर्च नहीं हो रहा। यदि बद्री नाथ व केदार नाथ मन्दिर में चढ़ावा चोरी हो रहा है तो बाकी बचे धाम भी इन चोरों से सुरक्षित हो ये बड़ा सवाल आम जनता के मन में है।
आम आदमी पार्टी मांग करती है की बद्री केदार मंदिर समिति को भंग कर प्रशासन प्रदेश के पांचों धाम जिसमे बद्री नाथ केदार नाथ गंगोत्री यमनोत्री और हेमकुंड साहिब की सुरक्षा अपने हाथों में ले तथा इस चोरी की जांच उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश द्वारा करवाए।
प्रदेश अध्यक्षा ने कहा  की उक्त घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाई  जाए और  जनता के सामने रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। तथा बद्री केदार मंदिर समिति की जिम्मेदारी तय हो और बोर्ड के अधिकारियों और मंदिर समिति के खिलाफ एफआरआई दर्ज हो।
आप ने कहा की सभी चारों धामों में सीसीटीवी, पुलिस बल और दानपात्रों पर डबल लॉक सिस्टम अनिवार्य हो और सरकार द्वारा पिछले 3 साल के चढ़ावे का ऑडिट कर श्वेत पत्र जारी किया जाए क्योंकि प्रदेश की जनता जानना चाहती की पैसा कहां गया।
आज बद्री नाथ मंदिर में हुई इस शर्मनाक चोरी की घटना के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्षा के नेतृत्व में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल व तराई के सभी जिलों में एक साथ राज्य सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया।
देहरादून जिला मुख्यालय में पुतला दहन करने वालों में प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया, प्रदेश महा सचिव श्याम बाबू पाण्डेय, मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना, मुख्य प्रवक्ता डी एस कोटलिया, शरद जैन कोषाध्यक्ष नासिर खान उपाध्यक्ष चंद्र शेखर भट्ट पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुण्डीर, शैलेश तिवारी, आकेश भट्ट, विनोद बजाज, धीरेंद्र सिंह, राजीव तोमर व जिले के सभी कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button