
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश व 42 सौ मीटर ज़्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है व तूफान आने की भी संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और यूएस नगर जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज़ हवाएं चलने के साथ तूफान आने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दोपहर-शाम के समय तूफानी बादल बनने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 आसपास रहेगा।



