
देहरादून। सरस्वति के भंडार की बढ़ी अपूरब बात ज्यों ज्यों खरचे त्यों बड़े बिन खरचे घट जात यह कहावत हमेशा सत्य थी आज भी सत्य है और हमेशा सत्य रहेगी यह बात आज मित्र लोक कालौनी के सर सय्यद पब्लिक स्कूल के 25 वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथी सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य का सबसे बड़ा शस्त्र है विद्वान और शिक्षित व्यक्ति हर जगह पूज्यनीय होता है।
धस्माना ने सर सैयद पब्लिक स्कूल की संचालिका रियासत हसन को मुबारकबाद देते हुए कहा कि जिस तरह विषम परिस्थितयों व अभाव में एक बेहतरीन शिक्षण संस्थान चला रही हैं और वंचित व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दे रहीं हैं वो सराहनीय है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथी प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता मंजू त्रिपाठी ने कहा कि आज के युग में जब लोगों ने शिक्षा को व्यापार बना दिया सर सय्यद पब्लिक स्कूल एक मिशन के रूप में संचालित किया जा रहा है । इस अवसर पर स्कूल के मेधावी छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथी सूर्यकांत धस्माना ने प्रशस्ति पत्र देने के साथ मैडल प्रदान किये।
इस अवसर पर बच्चो के अभिभावक व प्रमोद गुप्ता, सरदार जेएस चुग आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



