उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

डोईवाला कॉलेज के सौरभ और भूमिका को मिला साईं सृजन एनएसएस पुरस्कार

दोनों स्वयंसेवियों को सम्मान चिन्ह, प्रशस्तिपत्र और पुरस्कार के रूप में नकद राशि दी गई

देहरादून। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी सौरभ और भूमिका बिष्ट को साईं सृजन एनएसएस पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में दोनों को यह पुरस्कार दिया गया।
साईं सृजन पटल की ओर से दोनों स्वयंसेवियों को सम्मान चिन्ह, प्रशस्तिपत्र, 11-11सौ रुपये की नकद राशि और जूट बैग प्रदान किए गए। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एसके लाल को भी स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
साईं सृजन पटल के संस्थापक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने बताया कि इस पुरस्कार की शुरुआत पिछले वर्ष इसी महाविद्यालय से की गई थी। उन्होंने कहा कि लेखन और रचनात्मक कार्यों के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित करता है।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट ने सौरभ और भूमिका को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान विद्यार्थियों को समाजसेवा और रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस मौके पर प्रो. केएल तलवाड़ ने साईं सृजन पटल की मासिक पत्रिका के 22 अंकों का सेट भी कॉलेज के प्राचार्य को भेंट किया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button