उत्तराखंडखेलसामाजिक

देहरादून : उम्र को मात देकर मैदान में उतरेंगे बुजुर्ग खिलाड़ी

खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स-2026 में 30 से 90+ उम्र के खिलाड़ी 10 खेलों में दिखाएंगे दम

देहरादून। 6वें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स-2026 का आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर से 30 वर्ष से लेकर 90 वर्ष से अधिक उम्र के पूर्व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, नेटबॉल, शूटिंग, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और तैराकी समेत 10 खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी।
उत्तराखंड के खिलाड़ियों की तैयारी के लिए 21 अक्टूबर से देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा। यह शिविर रोज सुबह 7 से 8:30 बजे तक चलेगा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा और 10 नवंबर को चयनित खिलाड़ियों के नाम घोषित किए जाएंगे। वहीं प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 3 नवंबर से पंजीकरण शुरू होगा।
उत्तराखंड के मास्टर्स खिलाड़ी वर्ष 2021 से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। फुटबॉल और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक भी जीते हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री की ओर से सम्मानित भी किया गया है।
रावत ने बताया कि कोरोना के बाद पूर्व खिलाड़ियों को दोबारा खेल मैदान से जोड़ने की पहल शुरू की गई। कई खिलाड़ी नौकरी, परिवार और अन्य जिम्मेदारियों के कारण खेलों से दूर हो गए थे। वर्ष 2021 में खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड की शुरुआत इसी उद्देश्य से की गई थी। पिछले कुछ वर्षों में बड़ी संख्या में पूर्व खिलाड़ी इससे जुड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button