उत्तराखंड
भिकियासैंण में सड़क हादसा, बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत

देहरादून। दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को DCR अल्मोड़ा के माध्यम से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक यात्री बस विनायक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। बस में लगभग 17–18 यात्री सवार थे जिनमें 12 लोग घायल हो गए जबकि 07 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घायल यात्रियों को उपचार हेतु भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मृतकों व घायलों की सूची संलग्न



