
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी कि उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।
राजधानी देहरादून आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



