राजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौशिक पीछे, सुबोध को मामूली बढ़त

खबर को सुने

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं वही नरेंद्र नगर विधानसभा सीट से निवर्तमान मंत्री सुबोध उनियाल मामूली बढ़त बनाए हुए है।

11:00 बजे तक की काउंटिंग के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक 209 वोटों से पीछे चल रहे हैं। सल्ट विधानसभा सीट पर भाजपा के महेश जीना कांग्रेस के रंजीत रावत से 125 वोट से आगे हैं जबकि हरिद्वार ग्रामीण सीट पर भाजपा के मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद कांग्रेस की अनुपम रावत से 4170 मतों से पीछे चल रहे हैं। श्रीनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल 1011 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं नरेंद्र नगर विधानसभा सीट पर भाजपा के मंत्री रहे सुबोध उनियाल महज 68 वोटों से कांग्रेस के ओम गोपाल रावत से आगे चल रहे हैं । यमकेश्वर विधानसभा में भाजपा की रेनू बिष्ट 1689 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button