अपराधउत्तराखंडयूथसामाजिक

मालिया ने ही दी प्रेमी की हत्या की सुपारी। बदमाश मुठभेड़ में घायल

पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

देहरादून। प्रेम लोग पागल तो हो जाते हैं, लेकिन जिससे प्यार हो उसकी ही जान का दुश्मन बन जाए तो क्या ही कहें। वैसे ऐसे किस्से आज कल आम हो चले हैं। ऐसा ही वाक्य देहरादून में देखने को मिला। शादी नहीं की तो तो प्रेमी को मारने की सुपारी ही दे डाली। देहरादून में मालिया रहमान ने अपने कथित प्रेमी सत्यम कुमार की जान का सौदा महज पांच लाख में कर डाला।
सत्यम कुमार पर जान लेवा हमला करने वाले अंकित चौहान पूछताछ में बताया गया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात हरिद्वार के मोहित से हुई थी तथा मोहित को जानकारी थी कि वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। मोहित ने उसकी पहचान अपनी एक दोस्त मालिया रहमान से कराई, जो एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करती थी। मालिया ने उसे बताया कि वर्ष 2020 में उज्जीवन बैंक हरिद्वार में काम के दौरान उसकी मुलाकात बिजनोर निवासी सत्यम कुमार से हुई थी, जो उसके साथ उक्त बैंक में काम करता था। सत्यम लगभग चार-पांच सालों तक उसे शादी का झांसा देता रहा तथा बाद में उसने किसी अन्य लड़की से सगाई कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार बीते 08 सितंबर को साक्षी चौहान ने कोतवाली पटेलनगर सूचना दी कि मै और मेरा फुफेरा भाई सत्यम कुमार मंडी Chowk से अपनी स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे, इस दौरान JIO पेट्रोल पम्प से करीब 200 मी0 आगे बडोवाला की ओर हमारे पीछे से आ रहे मोटर साईकिल सवार दो लड़को द्वारा हमारी स्कूटी के आगे अपनी मोटर साईकिल को रोक कर जान से मारने की नियत से हम पर फायर कर दिया, जिसमे मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना में शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने पटेल नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस ने गोरखपुर चौक पर एक बिना नंबर की संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम को चैकिंग करता देख बाइक को तेजी से गोरखपुर चौक से प्रेम नगर जाने वाली रोड की ओर भाग गए, जिस पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया गया तो दोनों बाइक सवार व्यक्ति चाय बागान में अपनी बाइक को छोड़कर जंगल की ओर भाग गये। पुलिस टीम के पीछा करने और उन व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया, पुलिस ने अपने बचाव में किए गए जवाबी फायर में एक बदमाश अंकित चौहान पुत्र ध्रुव नारायण निवासी हरिद्वार के पैर पर गोली लग गई तथा दूसरा बदमाश अंकुर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button