उत्तराखंडसामाजिक

उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के सभी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।
देहरादून में बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के साथ एक-दो दौर हो सकते हैं, कुछ इलाकों में बारिश तेज भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button