
देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ ज़िलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश व 38 सौ मीटर से ज़्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फवारी के साथ आंधी-तूफ़ान की संभावना है।
उत्तराखंड के बाकी ज़िलों में मौसम के शुष्क रहेगा।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज़्यादा रहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में यह सामान्य रहा।



