
देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश चेतावनी जारी की है।
उत्तराखंड के ज़िलों में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर ज़िलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के पहाड़ी ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड के हरिद्वार और उधम सिंह नगर ज़िलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से या आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में एक-दो बार दौर भारी बारिश के भी हो सकते है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



