उत्तराखंड
उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक प्रह्लाद मेहरा का निधन, सीएम ने शोक व्यक्त किया

देहरादून। प्रसिद्ध लोक गायक प्रह्लाद मेहरा का बुधवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मेहरा ने सौ से अधिक लोकगीतों में अपनी मधुर आवाज दी है जिनमें से कई गीत सुपरहिट हुए। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से पहाड़ और पहाड़ की महिलाओं की पीड़ा भी उजागर की है। मेहरा के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। 53 वर्षीय मेहरा मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के रहने वाले हैं। चांदी बटना दज्यु कुर्ती कॉलर मां, का छौ त्यौरो जापेबी को दाब जैसे सुपरहिट गीत उन्होंने दिए हैं।