
देहरादून। देहरादून के कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान पोंटा साहिब की ओर से आ रहे एक संदिग्ध वाहन छोटा हाथी संख्या एचआर-47-एच-9508 को रोककर चैक किया गया तो वाहन में सवार 03 व्यक्तियों ने अपना नाम जय सिंह पुत्र जगत सिंह (चालक), अमित कुमार पुत्र रणवीर सिंह व मंजीत पुत्र जयवीर सिंह बताया गया।

वाहन में परिवहन की जा रही सामग्री के विषय में जानकारी करने पर तीनो व्यक्ति घबरा गये तथा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये, जिस पर वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में से 120 पेटी 9 वन मेक व्हिस्की शराब बरामद हुई। जिस पर अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर में आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।



