अपराधउत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

देहरादून : लाखों की स्मैक के साथ तस्कर जाकिर गिरफ्तार

शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को सप्लाई करने की था फिराक में

देहरादून। देहरादून के कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम ने गैस गोदाम विकासनगर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त जाकिर पुत्र वकील निवासी बड़ा कुंआ मिर्जापुर थाना मिर्जापुर सहारनपुर उ0प्र0 को लगभग 26 लाख रू0 मूल्य की 86.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा: 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया गया कि स्मैक वह कैराना उत्तर प्रदेश के एक स्थानीय तस्कर से खरीदकर लाया था, जिसे वह नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों व आस-पास कार्य करने वाले कामगारों व शिक्षण संस्थानों में पढ रहे छात्रों को बेचने की फिराक में था पर इससे पूर्व ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button