
देहरादून | देहरादून के कोतवाली रायवाला से पुलिस ने 500 किलो गौमांस के साथ तस्कर अमन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे देहरादून के अलग-अलग जगहों पर गौ मांस की डिलीवरी करनी थी।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली रायवाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गोमांस की तस्करी में लिप्त का अभियुक्त अमन को गिरफ्तार किया, अमन के कब्बे से 500 किलो अवैध गौ मांस किया बरामद हुआ | बरामद गोमांस बिजनौर से देहरादून सप्लाई के लिए लाया जा रहा था | गौ मांस तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज किया गया।
रायवाला पुलिस ने नेपाली फार्म तिराहे पर चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार वैन को रोकने का प्रयास किया है लेकिन रोकने पर तेजी से छिद्दरवाला की ओर भाग गया, जिसका पुलिस टीम ने पीछा किया गया तो वाहन चालक वाहन को तेजी गति से छिद्दरवाला की ओर ले गया, समय उनकी वैन सडक पर चले रहे एक ट्रक के पीछे से टकरा गई, जिससे वाहन चालक वाहन में ही फंस गया। मौके पर पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर चालक को वाहन से बाहर निकाला। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 10 कट्टों में करीब 500 किलो गौ मांस बरामद हुआ।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम अमन पुत्र सलीम बताया तथा बरामद कट्टो में गौमांस भरे होने की जानकारी दी तथा बताया कि गौमांस को बिजनौर के फरमान नाम के व्यक्ति से लेकर देहरादून में अलग अलग स्थानों में छोड़ने जा रहा था, उससे साथ उसके दो अन्य साथी भी थे, जो मोटर साइकिल पर उसके पीछे-पीछे आ रहे थे, जो पुलिस टीम की कार्यवाही को देखकर मौके से फरार हो गये। बरामद मांस के गौमांस होने की पुष्टि के लिए पशु चिकित्साधिकारी ऋषिकेश को थाना रायवाला पर बुलाया गया, जिनके द्वारा बरामद मांस का परीक्षण कर बरामद मांस स्कीन, खुर व अन्य बाडी पार्टाे के आधार पर बरामद मांस का गौवंशीय मांस होना पुष्ट की, जिस पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए विभिन्न धाराओं समेत उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।



