उत्तराखंडसामाजिक

देहरादून। आज भी बिगड़ा रहेगा उत्तराखंड में मौसम का मिजाज

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून जिलों में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और बहुत तेज़ से अत्यधिक तेज़ बारिश होने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड के बाकी जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में एक-दो बार भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button