शिक्षा

मोनिका और शिवांशी रहे वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता

खबर को सुने

देहरादून। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में मोनिका और शिवांशी उनियाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। शुक्रवार को महाविद्यालय में “उत्तराखंड के आर्थिक विकास में पर्यटन की भूमिका” पर वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अर्थशास्त्र विभाग के आठ छात्र-छात्राओं ने विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार रखे। पक्ष में मोनिका (बी. ए प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान एवं विपक्ष में शिवांशी उनियाल (बी. ए द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पक्ष में आरती (बी. ए. प्रथम वर्ष) ने द्वितीय स्थान एवं आकृति ( बी.ए. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में विकास (एमए प्रथम वर्ष) ने द्वितीय स्थान एवं रेनुका ( बी.ए. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ आरती खंडूड़ी, सहायक प्राध्यापक वनस्पति विभाग एवं डॉ साक्षी शुक्ला, सहायक प्राध्यापक, रसायन विभाग ने निर्णायक की भूमिका निभाई जबकि मंच संचालन डॉ पूजा भंडारी, सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ अंकिता बोरा, डॉ शोबन सिंह कोहली, डॉ निशांत भटृ, डॉ मीरा कुमारी, डॉ मणिकांत शाह, डॉ संजीव सिंह नेगी, डॉ श्रद्धा सिंह, डॉ अरविंद सिंह रावत, डॉ प्रितम सिंह शिक्षक शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button