
देहरादून। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड के टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और देहरादून जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड के सभी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से या आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है; कुछ इलाकों में एक-दो बार भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।



