उत्तराखंडयूथराजनीतिसामाजिक

देहरादून : भाजपा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करें कार्यकर्त्ता : राम माधव

2027 में 60 पार का लक्ष्य, सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएं

देहरादून। भाजपा की प्रदेश संगठनात्मक बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक भूमिका के साथ राजनीतिक स्तर पर सक्रिय होकर सरकार के विकास और जनकल्याण के कामों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने चुनाव में 60 से ज्यादा सीटों के लक्ष्य के साथ काम करने की बात कही।
राम माधव ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सरकार के कामों की जानकारी लोगों तक पहुंचानी है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और समाज के सभी वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।
सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कहा कि भाजपा को सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग धर्म, क्षेत्र, जाति और भाषा के बाद अब युवाओं को उम्र के आधार पर बांटने की राजनीति कर रहे हैं। यह बयान उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक बैठक के दौरान दिया।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंच बढ़ाने और जनता की समस्याओं को संगठन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर से गांव तक उत्तराखंड के विकास मॉडल की चर्चा होनी चाहिए।
प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा ने भी बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों के साथ कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button